जनपद चंदौली मुख्यालय लगभग 18 किलो मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 97 सैयदराजा,गाजीपुर मार्ग पर 8 किलो मीटर उत्तर विकास खण्ड बरहनी, जिला-चंदौली में स्थित माँ मंशा देवी स्ऩातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2005 में हुई। वर्ष 2009 तथा वर्ष 2014 में स्नातकोत्तर स्तर पर हिन्दी एवॅ , गृह विज्ञान विषयों में मन्यता प्राप्त है, यह महाविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से सम्बंध है। अतः यह समस्त शैक्षणिक कार्य महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के अध्यादेश नियम -उपनियम तथा पाठ्यक्रम के अन्तर्गत संचालित एंव सम्पन्न होंगे। इस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला संकाय के अन्तर्गत कुल 9 विषय है तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 2 विषयों में संस्था द्वारा मन्यता प्राप्त है|
1-हिन्दी | 2-प्राचिन इतिहास | 3-संस्कृत | 4-राजनीति शास्त्र | 5-समाज शास्त्र |
6-मनोविज्ञान | 7-गृह विज्ञान | 8-शिक्षा शास्त्र | 9- भूगोल |
स्नातक पाठ्यक्रम तीन वर्षीय है। प्रथम दो वर्षों में उपर्युत्क विषयो में से तीन विषयों का चयन शिक्षार्थियों को करना होगा।
स्नातकोतर मे निम्नांकित विषयो मे अध्ययन होगा।
1- हिन्दी ,2- गृह विज्ञान